फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम: सड़कों पर दिखने लगा बढ़े जुर्माने का असर, 'अनुशासन' में वाहन चलाने लगे लोग

Tue, 01 Oct 2019 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सिर्फ एक बाइक सवार को छोड़ सभी लगाए हैं हेलमेट - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर शमन शुल्क की राशि बढ़ने का असर वाहन चालकों पर दिखने लगा है। पिछले तीन महीने में चालान की संख्या में कमी आ गई है। इस कारण शमन शुल्क भी कम हो गया है। अब सड़कों पर अनुशासन नजर आने लगा है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में चालान की संख्या 61784 थी, जबकि अगस्त में यह संख्या 41264 रह गई। सितंबर में चालान की संख्या अगस्त के मुकाबले आधे से कम 20114 रह गई। वहीं शमन शुल्क जुलाई में 1673100 और अगस्त में 2302300 वसूला गया, जबकि सितंबर में चालान की संख्या कम होने के साथ ही शमन शुल्क भी 1172300 रुपये ही रह गया।

एमजी रोड पर चेकिंग ज्यादा

एमजी रोड के भगवान टाकीज, सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, राजामंडी, कलक्ट्रेट, साईं का तकिया, प्रतापपुरा चौराहे पर पुलिस की चेकिंग रहती है। यातायात नियम के उल्लंघन पर रेड लाइट पर वाहनों के फोटो खींचकर फोटो चालान और ई चालान काटे जाते हैं। 
विज्ञापन

लोगों में आईँ जागरूकता

एमजी रोड के अलावा बोदला, रामबाग, सिकंदरा, राजपुर चुंगी आदि स्थानों पर भी चालान काटे जाते हैं। पुलिस को ज्यादा ध्यान बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान पर रहता है।

रेस्टोरेंट संचालक सुधीर गोयल ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। इस वजह से लोग नियमों का पालन कर रहे हैं। मैं भी हेलमेट पहनकर ही दो पहिया वाहन चलाता हूं। 

व्यापारी अशोक कुशवाहा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है। इसलिए नियमों का पालन करना चाहिए। मैं दो पहिया वाहन चलाते समय नियमों का पालन करता हूं।
विज्ञापन

यह है चालान पर शमन शुल्क

- बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना : 500 रुपये पहली बार, 1000 रुपये दूसरी बार।
- बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाना : 500 रुपये
- तीन सवारी दो पहिया वाहन चलाना : 300 रुपये
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना : 2500 रुपये
- हेड फोन लगाकर वाहन चलाना : 500 रुपये
- नाबालिग होने पर वाहन चलाना : 2500 रुपये
- ओवर स्पीड में वाहन चलाना : 4000 रुपये
- प्रदूषण की बिना जांच के वाहन चलाना : 2500 रुपये

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति यातायात पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं शमन शुल्क बढ़ने के बारे में प्रचार प्रसार भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहे हैं। इसका ही असर देखने को मिल रहा है। 

दो पहिया वाहन चलाते समय अब 80 प्रतिशत लोग हेलमेट पहनकर जाते नजर आते है। चार पहिया पर भी सीट बेल्ट लगाकर चल रहे हैं। हालांकि नए नियम के अनुसार चालान अभी नहीं काटे जा रहे हैं। इससे पहले ही यह असर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें