ट्रक से 255 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई। शराब की कीमत तकरीबन 12.50 लाख रुपये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। वहीं गाड़ी मालिक और सामान मालिक की तलाश की जा रही है।
पूर्व में भी पकड़ी गई है शराब
शहर में हरियाणा की शराब पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। सिकंदरा में ही पिछले दिनों घर में तस्करी कर लाई गई हरियाणा की शराब के साथ पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। आरोपी शराब को यूपी का लेबल लगाकर बेचते थे।
इसी तरह थाना न्यू आगरा पुलिस ने 22 सितंबर को एंबुलेंस में शराब की तस्करी पकड़ी थी। इससे पहले भी हरियाणा को आगरा में तस्करी कर लाए जाने के मामले पकड़े जा चुके हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें