फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुड़िया मेला में उड़ रहीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त...भक्त परेशान

Sat, 20 Jul 2024 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मुड़िया मेले में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। वन वे ट्रैफिक प्लान को भी लोग अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी भी अलग ही दुनिया में नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
मोबाइल देखने में व्यस्त पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन के राजकीय मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मथुरा से गोवर्धन और गोवर्धन से सौंख होते हुए मथुरा मंडी चौराहे तक वन वे ट्रैफिक प्लान लागू किया है। गिरिराज जी धाम में आने वाले भक्तों को ट्रैफिक की वजह से कोई असुविधा न हो,  इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, लेकिन ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी की बजाए, मोबाइल चलाने में व्यस्त हैं? ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही से डग्गेमार वाहन वन वे ट्रैफिक प्लान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


 गोवर्धन के राजकीय मुड़िया मेला में मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, एटा इटावा कानपुर एवं दिल्ली हरियाणा की साइड से मथुरा होकर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने वनवे ट्रैफिक प्लान तैयार किया था। ट्रैफिक प्लान के तहत यात्री निजी वाहन एवं सरकारी रोडवेज बस के माध्यम से मथुरा खामनी अड़ीग वाया गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज परिक्रमा एवं दर्शन करेंगे।

यात्री दर्शन पूजन गोवर्धन से वापस प्रस्थान गोवर्धन से सौंख होते हुए मथुरा और फिर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने का निर्णय लिया था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी इस वन वे ट्रैफिक प्लान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  कस्बा सौंख की ओर से गोवर्धन की ओर डग्गेमार वाहनों का संचालन हो रहा है। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सौंख में बैरियर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मी मोबाइल देखने में व्यस्त नजर आया। गोवर्धन क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि मेला को लेकर रूट को वन वे किया गया है। सौंख की तरफ से वाहन प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर वाहन प्रवेश कर रहे है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें