फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसे में 29 मौतों के बाद जागी पुलिस, एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीड वाहनों से वसूला जुर्माना

Fri, 19 Jul 2019 09:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के झरना नाला के पास बस हादसे में 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार और यातायात नियमों को कड़ाई से पालन कराने के लिए दिशा निर्देश जारी हुए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने एक्सप्रेस वे के मांट टोल के पास बिना सीट बेल्ट और ओवरस्पीड में 12 वाहनों के चालान किए, जबकि कई वाहनों का चालान करके 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यातायात पुलिस ने रोडवेज बसों में दो ड्राइवर और वाहनों में आग बुझाने के यंत्र भी चेक किए।  

एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसों में इजाफा किसी से छुपा नहीं है। आए दिन ओवरस्पीड और झपकी हादसे का कारण बन रही है। लगातार हो रहे हादसों से कई घरों के चिराग बुझ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन हादसों पर लगाम लगाने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने गुरुवार को अभियान चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक विनय सिंह चौहान ने टोल प्लाजा पर अभियान चलाया। 

वाहन चालकों में खलबली मच गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 12 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए हैं, जबकि कई वाहनों के चालान करके नकद 19 हजार रुपये वसूले गए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें