फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी: घर में खड़ी कार का काटा ई-चालान, मैसेज पहुंचने पर हुई जानकारी

Sun, 11 Aug 2019 02:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने घर में खड़ी कार का काट दिया ई-चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के एक पूर्व प्रवक्ता दिनेश चंद गोयल की कार का शनिवार को यातायात पुलिस ने ई चालान काटा। मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। पूर्व प्रवक्ता का दावा है कि चालान में जिस कार का फोटो है, वह कार उनकी नहीं है। 
विज्ञापन


उस पर लिखा नंबर भी अलग है। उनकी कार घर में ही खड़ी है। इसके बावजूद चालान आने से वह परेशान हैं। अब वह पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे।

बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता दिनेश चंद गोयल के पास नंबर यूपी 80 ईजेड 7216 नंबर की कार है। उन्होंने बताया कि उनकी कार शनिवार को घर में ही खड़ी थी। सुबह तकरीबन 11:51 बजे मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें यातायात पुलिस का ई-चालान काटने की जानकारी थी। 

इस पर उन्हें मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक किया। इसमें चालान आ गया। चालान में दिख रही कार का रंग सफेद है, उसका नंबर यूपी 80 ईजेड 7211 है। यह देखकर वह सन्न रह गए। गलत पार्किंग में चालान शहर में काटा गया है, जबकि वह शहर गए ही नहीं हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दिनेश चंद गोयल का कहना है कि यातायात पुलिस को ठीक से पड़ताल करके ही चालान करना चाहिए, ताकि दूसरे को इससे परेशानी न उठानी पड़े। वह मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करेंगे। 

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार से जब सवाल किए गए तो जानिए उन्होंने क्या कहा
सवाल : गलत तरीके से ई चालान भेजे जा रहे हैं? ऐसा क्यों हो रहा है?
जवाब : कई वाहनों पर नंबर प्लेट पर अलग-अलग तरीके से अंक लिखे रहते हैं। चालान काटने के लिए जब नंबर देखा जाता है तो देखने में जो अंक नजर आते हैं, वह ई चालान में लिखे जाते हैं। कई बार अंक की पहचान गलत होने की वजह से गलत चालान कट जाता है।

सवाल : गलत चालान पहुंचने की शिकायत लगातार आ रही हैं? लोग परेशान हो रहे हैं? वह क्या करें?
जवाब : लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। अगर, गलत चालान पहुंच रहे हैं तो वाहन स्वामी शिकायत कर सकते हैं। मामला सही पाए जाने पर चालान को निरस्त भी किया जाएगा। चालान गाड़ी के सही मालिक के पास पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें