फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज बस चालकों ने हद ही कर दी, जहां मना है वहीं खड़ी कर रहें बसें; 49 के चालान और 17 कर दी गईं सीज

Mon, 06 Jul 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिल्ली हाईवे पर अवैध ठहराव कर सवारियां बैठाने वाली रोडवेज बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई में 49 बसों के चालान और 17 बसों को सीज किया गया, जबकि दोबारा उल्लंघन पर एफआईआर की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस का चालान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली हाईवे पर अवैध ठहराव कर सवारियां बैठाने वाले रोडवेज बस चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान शुरू किया है। रविवार को 49 बसों के चालान किए गए और 17 बसों को सीज किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि दिल्ली हाईवे पर रोडवेज की बसों के चालक अवैध स्टैंड बनाकर बसें रोकते हैं। इसके कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। कई बार हादसे भी होते हैं। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई करती है। रविवार को विशेष अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें -  ससुराल में मौत: शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप


आईएसबबीटी फ्लाईओवर के नीचे, ओमेक्स मॉल के सामने, भगवान टॉकीज चौराहा, अबुल उलाह दरगाह कट, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा और रामबाग चौराहे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। जो बस चालक एक बार में नहीं मानेंगे, अगली बार बस सीज और उससे अधिक बार गलत जगह बस रोकने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें -   ट्रैक्टर बन गया काल: खाई में इस कदर पलटा, नीचे दबा तड़पता रहा किसान; लाश की हालत देख कांप गए घरवाले


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें