फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए तैयार किया जा रहा ट्रैफिक प्लान, व्यवस्थाओं में बदलाव के संकेत

Fri, 03 Jun 2022 08:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं में प्रशासन जुट गया है। पार्किंग स्थल, शौचालय, अतिक्रमण हटाने आदि व्यवस्थाओं पर मंथन किया जा रहा है, तो वहीं आज मेले के दौरान भीड़ को लगने वाले जाम से निपटने के लिए एसपी ग्रामीण राजस्थान बॉर्डर से जुड़े मार्गों का निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग से जुड़े सेंत मार्ग का निरीक्षण करते एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र व सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा गोवर्धन में मुड़िया मेला की तैयारियों को लेकर एसपी ग्रामीण ने गोवर्धन को जोड़ने वाले प्रवेश मार्गों का निरीक्षण कर पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश सीओ एवं थानाध्यक्ष को दिए हैं। एसपी के निरीक्षण से इस बार मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं में कई बदलाव होने के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के डीग की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को गांठौली बाईपास सेंत चौराहे से पूंछरी परिक्रमा में प्रवेश व बरसाना मार्ग स्थित सकीतरा से प्रवेश कराने एवं डीग अड्डे से किसी भी यात्री के प्रवेश न देने पर मंथन चल रहा है। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने सीओ गौरव त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नितिन कसाना, चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह आदि के साथ परिक्रमा मार्ग से जुड़े राजस्थान बॉर्डर के लिंक मार्गों का निरीक्षण किया। 

डीग मार्ग से गोवर्धन आने वाले वाहनों को गांठौली बाईपास मार्ग पर डायवर्ट करते हुए सेंत मोड़ पर पार्क कराने एवं छोटे वाहनों को बरसाना बाईपास मार्ग स्थित बाबूलाल महाविद्यालय के समीप पार्क कराने पर सुझाव लिए। मथुरा-गोवर्धन मार्ग से प्रवेश, सौंख होते हुए वाहनों की होगी वापसी। मथुरा-गोवर्धन मार्ग वन-वे रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मुड़िया मेला में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए जाते थे, लेकिन इस बार बदलाव किया जा रहा है। इस मार्ग पर एक भी पार्किंग स्थल नहीं बनेगा। श्रद्धालुओं के गोवर्धन आने के लिए अड़ींग बाईपास मार्ग के समीप ई-रिक्शा स्टैंड बनाया जाएगा। यहां से गोवर्धन बाईपास तक जा सकेंगे। दो साल से कोरोना के चलते भीड़ कम थी लेकिन इस बार श्रद्धालु ज्यादा आने के चलते यह व्यवस्था की जा रही है। 

ताकि सुदृढ़ रहे ट्रैफिक व्यवस्था 

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि मुड़िया मेला की तैयारियों को लेकर राजस्थान सीमा से जुड़े लिंक मार्गों का निरीक्षण किया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसके लिए जरूरी प्लान तैयार करने के लिए सुझाव लिए हैं। ट्रैफिक प्लान भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें