फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांटून पुल पर थमी रफ्तार, घंटों फंसे रहे बराती और मुसाफिर

विज्ञापन
सहालग के चलते पांटून पुल पर लगा लंबा जाम, यात्री परेशान
विज्ञापन
पिनाहट। शादी-विवाह के भारी सहालग के चलते शनिवार शाम चंबल घाट स्थित पांटून पुल जाम की भेंट चढ़ गया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर वाहनों का ऐसा दबाव बढ़ा कि दोनों ओर मीलों लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और घंटों की देरी के कारण शादी समारोहों में जा रहे यात्री और बराती बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


शादियों का सीजन होने के कारण निजी वाहनों और बसों की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ। पांटून पुल की सीमित चौड़ाई के कारण शनिवार शाम एक साथ दोनों ओर से वाहन आने पर स्थिति अनियंत्रित हो गई। पुल और उसके दोनों ओर दर्जनों की संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक चिलचिलाती धूप में जूझने के बाद एक-एक कर वाहनों को निकलवाया और जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो सका।





बाईपास निर्माण की उठी मांग



पिनाहट तीन राज्यों (यूपी, एमपी, राजस्थान) का संगम स्थल है, लेकिन बाईपास न होने से सारा ट्रैफिक कस्बे और पुल से होकर गुजरता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन लगने वाले इस जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा सहालग के दौरान यह मुसीबत हर दिन का हिस्सा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें