फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैरवी से परेशान ठग ने रिटायर्ड एआरएम को दी धमकी

Sun, 26 Apr 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना जगदीशपुरा में रिटायर्ड एआरएम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ठगी के 18 मामलों में आरोपी आवास विकास कॉलोनी निवासी महेश कुमार वर्मा व्हाट्सएप पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


रिटायर्ड एआरएम प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी महेश कुमार और उसके परिजन ने उनके साथ लाॅटरी में निवेश के नाम पर ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उसकी ठगी के शिकार अन्य पीड़ितों को जोड़कर वह पैरवी कर रहे हैं। आरोपी इससे रंजिश रख रहा है। दूसरे जिले में अधिकारी बेटी और पत्नी के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहा है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित बोले संपत्ति करो कुर्क
मामले में प्रवीण कुमार का कहना है कि उन्हें और अन्य पीड़ितों को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराने से संतोष नहीं है। वह चाहते हैं कि विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी की ठगी से अर्जित करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें