फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न ट्रिपल राइडिंग पर लग पाई रोक न रफ्तार पर ब्रेक

विज्ञापन
कासगंज में हुए एक हादसे में क्षतिग्रस्त कार का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास भी आपेक्षित सुधार नहीं ला पाए। लगातार जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के बाद भी हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। नवंबर माह में ही जिले में 22 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इस दौरान जिले में न तो ट्रिपल राइडिंग पर रोक लगी और न ही रफ्तार पर ब्रेक लग सके।
विज्ञापन

हादसों पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने नवंबर के महीने को यातायात माह के रूप में मनाया। एक माह तक दोनों विभाग लोगों को हादसों के कारणों के प्रति सचेत करते है। इस दौरान भाषण व रंगोली प्रतियोगिता, जागरूकता शिविर, वाहन चालकों को रोककर उन्हें नियमों की जानकारी देने सहित तमाम कार्यक्रम कराए।
इतना ही नहीं, एक माह में साढ़े सत्रह हजार चालान भी काटे, लेकिन फिर भी हादसे नहीं थमे। यातायात माह में ही 34 हादसे हुए, जिनमें 22 लोगों की जान चली गई और 27 घायल हुए। 29 नवंबर को तो 12 सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। वर्ष 2018 में यातायात माह में 30 हादसों में 15 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं के कारण
- वाहन को तीव्र गति से दौड़ाना
- वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना
- शराब के नशे में धुत होकर वाहनों को चलाना
- मोड़ पर तीव्रता से गाड़ी को मोड़ना
- ओवरलोड वाहनों को चलाना
- बाइक पर ट्रिपल राइड करना
- दुपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग न करना
संवेदनशील क्षेत्र
गोला कुंआ सोरों
पटटी नगला ढोलना,
अशोकपुर पटियाली
जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। यातायात माह में स्कूलों, कॉलेजों के अलावा आम लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य किए गए।
विज्ञापन

-राजेश राजपूत, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें