फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमजी रोड समेत कई इलाकों में दिन भर रहे जाम के हालात

Wed, 21 Jan 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुरानी मंडी चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
आगरा। शहर में जगह-जगह मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों के चलते दिन भर जाम के हालात हैं। राहगीरों को कुछ मिनटों की दूरी तय करने में एक घंटे तक का समय लग रहा है। मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में दिन भर जाम के कारण राहगीर परेशान होते रहे।
विज्ञापन




मंगलवार को दोपहर 2 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद एमजी रोड पर हालात खराब हो गए। धौलपुर हाउस से कलेक्ट्रेट तिराहा, हरीपर्वत से सेंट जोंस और सूरसदन से भगवान टाॅकीज चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। वाहन रेंग कर निकलते रहे। मरीजों को ले जा रही कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। इसके अलावा मदिया कटरा तिराहे से दिल्ली गेट तक वाहनों की लाइन लगी रही। ऑटो और ई -रिक्शा चौराहों पर खड़े होने के कारण शाहगंज, बोदला और लोहामंडी चौराहे पर राहगीरों को काफी परेशानी हुई। शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी तक पाइपलाइन डाले जाने के कार्य के चलते वाहनों की कतारें लगी रहीं। फतेहाबाद रोड से माल रोड, बालूगंज तिराहा और बिजलीघर पर दिन भर हालात खराब रहे। दिल्ली हाईवे पर बस चालकों की मनमानी के कारण वाटरवर्क्स, अबुल उलाह दरगाह कट, आईएसबीटी और गुरुद्वारा गुरु का ताल पर दिन भर वाहन रेंगकर निकले। इस दौरान यातायात व्यवस्था फेल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें