फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईएसबीटी के सामने हाईवे से नहीं हटा कोयले से भरा ट्राॅला, दिनभर रहे जाम के हालात; रेंगते रहे वाहन

Sun, 12 Apr 2026 04:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हाईवे पर फैली कोयले की बोरियां रात तक नहीं हट पाईं। पुलिसकर्मियों ने मेट्रो निर्माण में काम आने वाले बैरिकेड्स लगाकर यातायात शुरू करवा दिया। सुबह ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से दिनभर जाम से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन
हाईवे पर लगा लंबा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी के सामने शुक्रवार रात करीब 11 बजे मथुरा की ओर से आ रहा राजस्थान नंबर का ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया था। उसमें लदी कोयले की बोरियां सड़क पर फैल गईं। पुलिस ने रात में बैरिकेडिंग कर यातायात सुचारु कराया। सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने जाम लगना शुरू हा गया और दिनभर वाहन रेंगते रहे। देर रात तक यही स्थिति रही। 24 घंटे बाद भी ट्रॉला नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन


हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉला फ्लाईओवर पर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बड़ी संख्या में कोयले से भरी बोरियां लदी हुई थीं। पुलिस के लिए उन्हें समेटना मुश्किल था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मेट्रो निर्माण में काम आने वाले बैरिकेड्स लगाकर यातायात शुरू करवा दिया।

सुबह 11 बजे से पुुलिस बोरियां हटवाने के प्रयास में लगी रही। शाम के समय ट्रक मालिक ने दूसरे वाहन और मजदूरों का इंतजाम करवाया। बोरियां रात तक नहीं हट पाईं। इसके कारण लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि जानकारी के बाद टीम को भेजा गया है। बोरियों को हटवाकर वाहन को हटाया के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से परेशान हुए स्कूली छात्र
शनिवार को ट्रैक्टर चालक की गलती के कारण सैकड़ों अभिभावक और स्कूली छात्रों समेत हजारों लोग परेशान हो गए। शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी के दौरान सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास पादरी टोला की ओर से गलत दिशा में चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली ले आया। इसके चलते घटिया की ओर जाने वाली रोड पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर से सैकड़ों अभिभावक,छात्र-छात्राएं,स्कूली वाहन और राहगीर फंस गए। लंबा जाम लगने पर लोग ट्रैक्टर चालक को खरी-खोटी सुनाने लगे। काफी देर बाद यातायात पुलिस और घटिया चौकी के पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। इस दौरान गर्मी के चलते लोग काफी परेशान हो गए। इसी तरह एसएन मेडिकल कालेज के अंदर पुलिया का निर्माण होने के कारण रास्ता बंद होने से भी लोग प्रभावित हुए। स्कूलों की छुट्टी के बाद हाॅस्पिटल रोड से मोती कटरा की ओर निकलना मुश्किल हो गया। जाम का असर एमजी रोड पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें