फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सावन के दूसरे सोमवार को डायवर्जन खत्म होते ही हाईवे पर वाहनों की कतार, मथुरा में भी लगा जाम

Tue, 26 Jul 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डायवर्जन खत्म होने से एकदम वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर जाम लग गया। मथुरा में भी हाईवे पर यही स्थिति रही। 
विज्ञापन
हाईवे पर लगा ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन माह के दूसरे सोमवार पर परिक्रमा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सुबह 11 बजे हाईवे पर डायवर्जन खत्म कर दिया। इससे हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन आ गए। इस वजह से सिकंदरा से लेकर रामबाग तक वाहनों की लाइन लगी रही। दोपहर में एमजी रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग गया। पुलिस के इंतजाम नहीं होने से लोगों को एक से दो घंटे दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने से मथुरा में हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिर परिक्रमा को देखते हुए डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई थी। रात में खुलने वाली नो एंट्री भी नहीं खुली थी। शहर के अंदर भी कई मार्ग पर रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला जा रहा था।

सोमवार सुबह 11 बजे नो एंट्री खुलने पर हाईवे पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया। शहर में सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, खंदारी, भगवान टाकीज, रामबाग पर जाम लगने लगा। दोपहर एक बजे तक वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस के उचित इंतजाम नहीं होने पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर में दो बजे स्कूलों की छुट्टी के समय एमजी रोड पर जाम की समस्या रही। वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे थे। पालीवाल पार्क, घटिया चौराहा, मदिया कटरा रोड, दिल्ली गेट, न्यू आगरा आदि पर वाहन फंसे रहे। उधर, मथुरा में भी दिल्ली हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें