फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, मदिया कटरा से हरीपर्वत तक रहा जाम; एमजी रोड पर रेंगे वाहन

Fri, 08 May 2026 11:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मदिया कटरा तिराहे पर आगे निकलने की होड़ में लोगों ने वाहन फंसा दिए। इसके कारण तीनों मार्गों पर वाहनों की कतार लग गईं। एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद एमजी रोड पर भगवान टाॅकीज चौराहे से हरीपर्वत तक जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके कारण वाहन चालकों को गंतव्य तक जाने में काफी परेशानी हुई। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके कारण जाम के हालात हो गए।
विज्ञापन


एमजी रोड पर मेट्राे के निर्माण कार्य के चलते सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क काे चौड़ी रखने के लिए पूर्व में दोनों ओर की हरीपर्वत तक की रोड पर नालियां बंद कर दी गई थीं। इसके कारण बारिश होते ही जगह जगह जलभराव हो जाता है। शुक्रवार को बारिश के बाद भगवान टाकीज चौराहे से हरीपर्वत तक कई जगह जलभराव के कारण वाहन चालकों को वाहन निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 

इसके चलते थोड़ी दूरी तय करने में 20 मिनट से अधिक का समय लगा। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद धाकरान,रावली और नामनेर आदि चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालात हो गए। यातायात कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकाला।

मदिया कटरा से निकलना मुश्किल
शुक्रवार को दोपहर के समय लोहामंडी और हरीपर्वत की ओर से वाहनों का दबाव बढ़ गया। मदिया कटरा तिराहे पर आगे निकलने की होड़ में लोगों ने वाहन फंसा दिए। इसके कारण तीनों मार्गों पर वाहनों की कतार लग गईं। एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।

 
विज्ञापन

हाईवे पर जलभराव से यातायात रहा धीमा
शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके कारण दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा सब्जी मंडी,कैलाश मोड़,आईएसबीटी,सेंट कोनार्ड के पास,वॉटरवर्क्स चौराहा आदि स्थानों पर सड़क के किनारों पर जलभराव हो गया। इसके कारण दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें