फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के इस मेडिकल काॅलेज में फ्री होंगे किडनी ट्रांसप्लांट, 12 मरीजों का हुआ पंजीकरण; चार की जांच पूरी

Fri, 08 May 2026 09:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

समिति मरीज-किडनी दाता के चिकित्सकीय रिकॉर्ड, कानूनी प्रक्रिया समेत अन्य दस्तावेज की जांच कर रही है। इसके बाद किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अनुमति दे दी जाएगी। जल्द इसकी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार मरीज और किडनी दाताओं की जांच पूरी हो गई है। इनकी फाइल सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है। सीएमओ की ओर से गठित समिति कानूनी प्रक्रिया की जांच करेगी। अनुमति मिलने पर मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन


एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 12 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। चार मरीजों और इन्हें किडनी देने वाले दाताओं की सभी चिकित्सकीय जांच करा ली गई हैं। सीएमओ कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ऑपरेशन के लिए तिथि तय करेगी। पहले 25 मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट एसजीपीजीआई की टीम की निगरानी में ही होंगे।

 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के मामलों की जांच करने के लिए समिति गठित कर दी है। समिति मरीज-किडनी दाता के चिकित्सकीय रिकॉर्ड, कानूनी प्रक्रिया समेत अन्य दस्तावेज की जांच कर रही है। इसके बाद किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अनुमति दे दी जाएगी। जल्द इसकी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।




 

किडनी ट्रांसप्लांट होगा निशुल्क
किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि अभी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 12 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। इनके ऑपरेशन निशुल्क होंगे। इसमें आयुष्मान कार्ड योजना समेत अन्य योजना के लाभार्थी हैं। किडनी ट्रांसप्लांट का शुल्क अभी तय नहीं है। ऐसे में अभी सभी मरीजों को निशुल्क सुविधा मिलेगी।

 
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट फुल, 30 मरीजों की वेटिंग
एसएन में किडनी डायलिसिस निशुल्क हो रही है। किडनी रोग विभाग में 20 मशीनें हैं, जिन पर तीन शिफ्ट में 60 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। इससे डायलिसिस यूनिट फुल चल रही है। डायलिसिस के लिए 30 मरीजों की वेटिंग है। ऐसे में नए पंजीकरण करने से बच रहे हैं। लंबी वेटिंग होने से मरीजों को परेशानी होगी।

ये भी पढ़ें-UP: बरात में टूटा ऐसा कहर, जान बचाने के लिए दाैड़े बराती, एक किशोर की हो गई माैत; बाल-बाल बचा दूल्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें