फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेट्रो निर्माण ने थामी वाहनों की रफ्तार, सिकंदरा से गुरुद्वारे तक लगी कतार; रेंग-रेंगकर चले

Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई है। शुक्रवार को हाईवे पर सिकंदरा से गुरुद्वारा तक वाहनों की कतार लगी रही। वाहन रेंग-रेंगकर चले। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण जाम की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को सिकंदरा से गुरुद्वारा तक दो घंटे वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। गुरुद्वारा पर बैरिकेडिंग की वजह से वाहनों को निकलने में समस्या हुई। सिकंदरा पर भी वाहनों के दबाव से जाम लगा। यही हाल एमजी रोड और रामबाग का भी रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12 बजे से गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर जाम लगना शुरू हो गया था। रेलवे ओवरब्रिज से आने वाले वाहन सर्विस रोड से पेट्रोल पंप के सामने वाले कट से होते हुए हाईवे पर आ रहे थे। इससे आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहनों को रुकना पड़ रहा था। वहीं कट से वाहन यूटर्न लेकर खंदारी की तरफ जा रहे थे। इससे वाहनों की लाइन लगने लगी।

यहां पर हाईवे के डिवाइडर और सर्विस रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग भी लगी हुई है। इस कारण एक ही लेन से वाहन निकलते हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर रोजाना जाम लग रहा है। शाम करीब चार बजे तक सिकंदरा की तरफ वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इसी तरह एमजी रोड पर राजा की मंडी, कलेक्ट्रेट पर वाहनों का दबाव अधिक रहा है। रामबाग पर अतिक्रमण से जाम की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें