फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री के बाद भी प्रवेश कर गए वाहन, जाम में फंसे एसएसपी ने लगाई कोतवाल की क्लास

Sat, 11 Aug 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
एसएसपी ने लगाई कोतवाल की क्लास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में शनिवार को हरियाली अमावस्या पर भीड़ का दबाव सड़कों पर इस कदर हावी रहा कि पुलिस प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। तमाम सड़कों पर जगह जगह जाम लग गया। 
विज्ञापन


जाम से जिले के एसएसपी बबलू कुमार को भी जूझना पड़ा। एसएसपी ने पहले तो कोतवाल को खरीखोटी सुनाई। फिर कई थानों की फोर्स बुलाकर जाम खुलवाने के लिए खुद कमान संभाली। 

एसएसपी ने एसपी सिटी, सीओ सदर को जाम से निपटने की योजना बनाने के आदेश दिए। इस पर अधिकारी समस्या के निजात के लिए कमरे में बैठककर योजना बनाते दिखे। लेकिन समस्या जस की तस ही रही। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शाम तक नहीं सुधरे हालात

शाम होते होते वृंदावन की सड़कों पर फिर से जाम लग गया। नो एंट्री होने के बाद भी सैकड़ों वाहन प्रवेश कर गए। प्रवेश मार्गों के साथ सभी प्रमुख मंदिर मार्गों एवं बाजारों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा।

यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों के कारण यमुना पुल और पानीगांव रोड के साथ मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लग गया। जिससे पुलिस की नो एंट्री योजना योजना के साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था धरी रह गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें