फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: एमजी रोड पर लगा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन; स्टेशन और बस अड्डे तक पैदल पहुंचे परीक्षार्थी

Sun, 15 Mar 2026 11:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कई एंबुलेंस जाम में फंस गईं। सेंट जोंस चौराहे से हरीपर्वत तक जाम लग गया। इससे मदिया कटरा, लोहामंडी रोड पर भी वाहन रेंग-रेंगकर चले। 
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक (एसआई) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए रविवार को भी 28 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। सुबह की पाली में प्रवेश के दौरान भीड़ नहीं थी, लेकिन दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म होने पर एमजी रोड समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाम लग गया। कई परीक्षार्थी बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों तक पैदल चलकर पहुंचे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के वाहन और सवारी वाहनों की कमी की वजह से केंद्रों पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। एसएन मेडिकल कॉलेज तिराहा से पंचकुइयां, सुभाष पार्क तिराहा तक वाहनों की कतार लग गई। कई एंबुलेंस जाम में फंस गईं। सेंट जोंस चौराहे से हरीपर्वत तक जाम लग गया। इससे मदिया कटरा, लोहामंडी रोड पर भी वाहन रेंग-रेंगकर चले। 

गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। पंचकुइयां चौराहे पर जीआईसी से निकली परीक्षार्थियों की भीड़ से सुभाष पार्क रोड, तहसील रोड और शाहगंज व कोठी मीना बाजार रोड पर हालात खराब हो गए। यातायात पुलिस को हालात सामान्य करने में एक घंटे से अधिक समय लगा।
विज्ञापन


एमजी रोड पर ऑटो प्रतिबंधित है। परीक्षा छूटने के बाद जाम से केंद्रों के पास बसेें भी नहीं मिल रही थीं। परीक्षार्थी और उनके साथ आए परिजन सवारी वाहनों की तलाश में काफी देर खड़े रहे। अन्य साधनों से भगवान टॉकीज चौराहे पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर के नीचे भी जाम लग गया। आईएसबीटी के बाहर बसों के रुकने से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें