फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हो गई शाम, खत्म न हुआ ट्रैफिक जाम

Sat, 10 Oct 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-2 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास शुक्रवार को किए गए 12 मीटर टुकड़े के मरम्मत कार्य ने ट्रैफिक का दम ही निकाल दिया। इसकेलिए लगाए गए बैरियर, कोन और बोर्ड ने ऐसाट्रैफिक जाम लगाया कि सुबह से शाम तक सैंकड़ों वाहन फंसे। इसके बावजूद यहां ट्रैफिक पुलिस नहीं बढ़ाई गई। सिर्फ दो सिपाही थोड़ी-बहुत कोशिश करते रहे। नतीजा।
विज्ञापन

दिल्ली से लेकर आगरा तक हाईवे पर सड़क से लेकर पुल के निर्माण का कार्य एल एंड टी कंपनी कर रही है। कंपनी ने गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास सुबह काम शुरू किया। कर्मचारियों ने 12 मीटर सड़क पर काम करने के लिए कोन और बैरियर लगाए। एक बोर्ड लगाकर डायवर्जन लिख दिया गया। लेकिन वाहन कहां से निकलेंगे इसका कोई विकल्प तक नहीं था।
इस जगह पर रोजाना ही थोड़ा-बहुत जाम रहता है। अब आधी सड़क कोन, बैरियर और बोर्ड से घिर गई तो ट्रैफिक की हालत और बिगड़ गया। कुछ ही देर में सैकड़ों ट्रक, बस, टेंपो, कार फंसते चले गए। पास की आरओबी और सर्विस रोड पर भी जाम लगने लगा। ट्रांसपोर्ट नगर तक वाहन फंस गए। पांच मिनट की दूरी को पार करने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा लग रहे थे।
विज्ञापन

एंबुलेंस भी फंस गई
मरीजों को लेकर आती एंबुलेंस सायरन बजाती रहीं, लेकिन जाम से नहीं निकल सकीं। मरीज तड़पते रहे। चौराहे पर दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी तैनात थे, वे जाम खुलवा नहीं पा रहे थे। न ही अन्य कर्मी बुला रहे थे।
सात बजे मिली राहत
दिन भर रेंग-रेंग कर ट्रैफिक चलता रहा। शाम तकरीबन छह बजे बाद काम बंद हुआ। तब कहीं इसके एक घंटे बाद लोगों को जाम से राहत मिल सकी।
आज भी रहेगी मुसीबत
कंपनी के कर्मचारियों का कहना था कि रात में निर्माण कार्य ठीक से न होने के कारण दिन में काम करना पड़ता है। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर शनिवार को भी काम किया जाएगा। शुक्रवार को आधा ही काम हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें