फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर टूट रहे नियम, लग रहा जाम: चौराहों के पास चल रहे ऑटो स्टैंड, ट्रैफिक लाइट के बगैर यातायात का संचालन

Wed, 28 Dec 2022 03:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह आशीष शर्मा, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जगह-जगह जाम की समस्या बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने पर हाईवे पर जाम की समस्या रहती है। शहर में जाम की समस्या से निदान के लिए चौराहों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना था।
विज्ञापन
चौराहे के पास संचालित टेंपो स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शहर में यातायात की समस्या का निदान नहीं हो सका है। आगरा में कमिश्नरी बनने के बाद इसमें सुधार की बात कही गई थी। इसके बावजूद सड़कों पर नियम टूट रहे हैं। कई चौराहों के पास ही ऑटो स्टैंड चल रहे हैं। ट्रैफिक लाइट से यातायात का संचालन नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने पर हाईवे पर जाम की समस्या रहती है। शहर में जाम की समस्या से निदान के लिए चौराहों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना था। अवैध ऑटो स्टैंड को हटाया जाना था। ट्रैफिक लाइट से यातायात संचालन की व्यवस्था होनी थी। डिवाइडर और जेब्रा क्रासिंग बनानी थी। सड़कों में यातयात के लिए बाधा बन रहे पाल, हार्डिंग और पेड़ों को हटाना था।

दृश्य-1-चौराहे पर ई-रिक्शा

राजामंडी चौराहे पर दोपहर 12:30 बजे एमजी रोड पर ही बस स्टॉप से पहले ई-रिक्शा खड़े हो गए। इससे रोड घिर जाता है। रोडवेज बस भी नहीं आ पाती है। इससे पीछे चल रहे वाहनों का आवागमन भी बाधित होता है।

दृश्य-2-ओवरलोड ऑटो

खंदारी बाईपास पर दोपहर दो बजे लाइन लगाकर खड़े ऑटो में चालक एक-एक करके सवारियां बैठा रहे थे। तीन सवारी आगे चालक सीट पर तो पांच सवारी पीछे बैठाई जा रहीं थीं। ऑटो में साइड मिरर बाहर की जगह अंदर लगा हुआ था।

दृश्य-3-अवैध पार्किंग

बोदला चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या का निदान नहीं हुआ। पुलिस चौकी सड़क पर ही चल रही है। अवैध पार्किंग से घिरी रोड से रोजाना जाम लगता है। सब्जी मंडी और सिकंदरा की तरफ वाहनों की लाइन लगती है।

कहां क्या है समस्या

 

  • एमजी रोड पर ई-रिक्शा चल रहे हैं। चालक चौराहे के पास से ही सवारियां भरते हैं। इससे ट्रैफिक धीमा होता है।
  • भगवान टाकीज, बोदला, लोहामंडी, शाहगंज, टेढ़ी बगिया, रामबाग, बिजलीघर पर अवैध स्टैंड, अतिक्रमण की समस्या।
  • एमजी रोड को छोड़कर किसी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट से यातायात का संचालन नहीं हो रहा है।
  • गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सबसे ज्यादा समस्या। ट्रैफिक कर्मियों की संख्या कम होने से रोजाना जाम लगता है। 
  • हाईवे के चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या कम रहती है। लोगों के गलत तरीके से वाहन निकालने से जाम लगता है। 

विज्ञापन

वाहनों की संख्या अधिक है। पुलिसकर्मियों के साथ ही ट्रैफिक लाइट से यातायात का संचालन होता है। जिन चौराहों पर ऑटो स्टैंड के ठेके उठ गए हैं, उनके ठेकेदार से बात की जाएगी। उन्हें स्टैंड से चौराहे से दूर बनाने के लिए कहा जाएगा। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। 10 चौराहे चिह्नित किए गए हैं। इन पर यातायात के सुगम संचालन के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। - अरुण चंद, एडीसीपी यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें