फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मेडिकल कॉलेज के छात्र की मौत की जांच को SIT गठित, DM-SSP ने परिजनों से की बात, नहीं निकला हल

Wed, 28 Dec 2022 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

छात्र के स्वजनों से वार्ता के बाद प्रशासन ने मेडिकल कालेज के हास्टल से नौ छात्रों को बुलवाया। प्रशासन ने बंद कमरे में सभी से बात की। छात्रों से कहा कि वे निडर होकर शासन की टीम को बयान दें। सच समिति के सामने रखा जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। 
विज्ञापन
छात्र शैलेंद्र शंखवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एमबीबीएस छात्र शैलेंद्र शंखवार की आत्महत्या का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। धरने पर बैठे पीड़ित परिवार से डीएम-एसएसपी ने बातचीत की है। इसके साथ ही एसआईटी गठित कर दी गई है। वहीं हास्टल में रहने वाले मेडिकल छात्रों से भी बात करके जानकारी ली गई है। 

विज्ञापन


तीन दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र शैलेंद्र शंखवार ने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। मामले में शैलेंद्र के पिता उदय शंखवार ने घटना के पीछे बेटे का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कालेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा, वार्डन डॉ. श्रुति सिंह, परीक्षा नियंत्रक गौरव सिंह, वार्डन डॉ. मुनेश खन्ना, लिपिक आयुष के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसकी जांच सीओ टूंडला कर रहे हैं। 

डिप्टी सीएम ठोस आश्वासन न मिलने पर शुरू किया धरना

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात में ठोस आश्वासन न मिलने पर बीते मंगलवार से छात्र के स्वजनों ने धरना शुरू कर दिया था। रविवार को शासन ने प्राचार्या को फोर्स लीव पर भेज दिया। इसके बाद धरना खत्म नहीं हुआ। मंगलवार शाम सात बजे से एसपी सिटी कार्यालय में डीएम रवि रंजन और एसएसपी आशीष तिवारी ने बैठक की। इसके बाद छात्र के पिता उदय व उनके साथियों को बुलाकर वार्ता की। 

उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश बताया और एसआईटी गठित होने की जानकारी दी। वार्ता के बाद सभी फिर से धरने पर बैठ गए। बैठक में एडीएम अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सागर, एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

हास्टल से बुलवाए गए छात्र, बंद कमरे में बयान दर्ज

छात्र के स्वजनों से वार्ता के बाद प्रशासन ने मेडिकल कालेज के हास्टल से नौ छात्रों को बुलवाया। प्रशासन ने बंद कमरे में सभी से बात की। छात्रों से कहा कि वे निडर होकर शासन की टीम को बयान दें। सच समिति के सामने रखा जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। इसके बाद छात्रों को हास्टल छुड़वाया गया। 

ये होंगे एसआईटी के सदस्य 

एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई है। टीम में सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, सीओ टूंडला प्रवीन तिवारी, इंस्पेक्टर रामगढ़ रवि त्यागी, एसओजी प्रभारी नितिन त्यागी और सर्विलांस प्रभारी शामिल होंगे। एसआईटी एसपी सिटी कार्यालय से काम करेगी और हर दिन की प्रगति से छात्र के पिता उदय शंखवार को अवगत कराएगी। 

छात्र के पिता का धरना खत्म करने से इंकार 

सुभाष तिराहे पर परिवार के साथ धरने पर बैठे छात्र के पिता उदय शंखवार ने डीएम-एसएसपी से मुलाकात के बाद धरना खत्म करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें