फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी चौराहे के बीच 10 अक्तूबर तक यातायात रहेगा परिवर्तित

Thu, 01 Oct 2020 04:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक पाइप लाइन डालने का कार्य अब 10 अक्तूबर तक होगा। पहले यह कार्य पांच से 30 सितंबर के बीच होना था। 10 दिन और मार्ग पर यातायात परिवर्तित रहेगा। वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी चौराहे के बीच सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


लंगड़े की चौकी से होकर निकलेंगे वाहन

-वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाले वाहन सर्विस रोड से लंगड़े की चौकी से होकर हनुमान मंदिर होते हुए सुल्तानगंज पुलिया, सीता फर्नीचर तिराहे से विजय नगर पुलिस चौकी चौराहा होते हुए जीवनी मंडी की तरफ जा सकेंगे। 
- जीवनी मंडी से वाटर वर्क्स की ओर से जाने वाले वाहन गधा पाड़ा रोड से विजय नगर चौकी होते हुए सुल्तानगंज पुलिया चौराहे से जाएंगे। 
- वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाले भारी वाहन ट्रक, बस आदि रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला के सामने से आंबेडकर पुल होते हुए जाएंगे। 
विज्ञापन

- विक्टोरिया पार्क, श्मशान घाट की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन, जिन्हें जीवनी मंडी होते हुए वाटर वर्क्स व एनएच-2 की तरफ जाना है, ऐसे वाहन आंबेडकर पुल होते हुए थाना एत्माददौला के सामने से रामबाग चौराहा होते हुए जाएंगे। भारी वाहनों की नो एंट्री सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें