फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखने आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से नहीं गुजरेंगे वाहन

Tue, 16 Apr 2019 11:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नवीन मंडी समिति पर पोलिंग पार्टियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसको देखते हुए 16 अप्रैल को सुबह पांच बजे से एनएच-2 पर रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप, शाहदरा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन


1. ग्वालियर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, जिन्हें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा की तरफ जाना है, वह रोहता नहर चौराहे से दाहिने मुड़कर एकता पुलिस चौकी, तोरा चौकी, होटल रमाडा होते हुए रिंग रोड यमुना एक्सप्रेस वे, लखनऊ एक्सप्रेस वे और एनएच-2 पर जाएंगे। 

2. ग्वालियर से आने वाले बड़े वाहन, जिनको जयपुर, दिल्ली, मथुरा की तरफ से जाना है, वह ककुआ से दक्षिणी बाईपास पर चढ़कर जाएंगे। दिल्ली, मथुरा जाने वाले वाहन रुनकता उतरकर जाएंगे।
विज्ञापन

 
3. दिल्ली, मथुरा से आने वाले वाहन, जिन्हें अलीगढ़, एटा, हाथरस, कानपुर की ओर जाना है, वह रामबाग पुल से पहले नीचे उतरकर बायें साइड अलीगढ़ रोड पर जाएंगे। जिन्हें एटा, फिरोजाबाद, लखनऊ, कानपुर की तरफ जाना है, वह वाहन टेढ़ी बगिया, सौ फुटा रोड होते हुए बजरंग पेट्रोल पंप से एनएच-2 से आकर जाएंगे।
विज्ञापन

4. कानपुर, लखनऊ, एटा, फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें ग्वालियर, फतेहाबाद की तरफ जाना है, वह कुबेरपुर से इनर रिंग रोड पर चढ़कर होटल रमाडा, तोरा पुलिस चौकी, एकता चौकी, रोहता चौराहा होते हुए जाएंगे। 

5. बस और हल्के वाहन, जिन्हें आगरा शहर और मथुरा की तरफ जाना है, वे वाहन एनएच-2 बजरंग पेट्रोल पंप तिराहा से नुनिहाई होते हुए रामबाग चौराहे से एनएच-2 पर चढ़कर जाएंगे। 

Haryana में Toll Plaza पर गुंडागर्दी, Toll मांगने पर कर्मचारी को Car के Bonnet पर घसीटा, देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें