फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पड़ा ठंडा, लोगों को मिली राहत

Tue, 16 Apr 2019 10:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबादी से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि आज दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा रहने के आसार हैं। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी आने का अनुमान है। ऐसे में अगर मौसम और बिगड़ा तो चुनावी कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। 

सोमवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर भीषण गर्मी ने सताया तो रात को भी राहत नहीं मिली। मंगलवार तड़के हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए तो मौसम का मिजाज ठंडा पड़ा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

धूल भरी आंधी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे आगरा समेत पड़ोसी जिलों में तेज धूल भरी आंधी आ सकती है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 70-75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

लोकसभा चुनाव की सियासी गर्मी के बीच हुई बूंदाबादी से आमजन को जहां राहत मिली है, वहीं राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। 

आगरा के कोठी मीना बाजार में गठबंधन की रैली होने वाली है। वहीं उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आगरा और फिरोजाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। मथुरा और फतेहपुर सीकरी में भी चुनावी कार्यक्रम हैं। ऐसे में मौसम चुनाव प्रचार में खलल डाल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें