- घर की खुशहाली के लिए जलाते हैं गोबर की गुलरियां
बाह। भदावर क्षेत्र के गांवों में सोमवार को होली के लिए विशेष तैयारियां की गईं। दरवाजे को गाय के गोबर से लीपकर होली का चौक बनाया गया। इस चौक पर गाय के गोबर से बनी गुलरियों की माला बनाकर होली सजाई गई।
जरार निवासी प्रियंका, रेखा, प्रीती, राखी ने बताया कि उन्होंने गोबर से गुलरियां बनाई थीं उन्हीं से होली सजाई है। वहीं, नमृता, अर्चना, ममता, चमेली, नंदनी और खुशबू ने कहा कि गोबर जलाने से उठने वाला धुआं नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। होलिका दहन के लिए इसलिए गोबर की गुलरियां बनाकर इनकी माला को होलिका की अग्नि में जलाया जाता है। मान्यता है कि इन्हें जलाने से घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। संवाद