फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाई को बाइक न देने पर रिश्तेदार को पीटा, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव ईंधोन में बाइक के विवाद में पिटाई के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गांव ईंधोन निवासी शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को उसने अपने छोटे भाई को बाइक देने से मना कर दिया था। इसी बात पर परिवार में कहासुनी हो गई थी। जानकारी होने पर ससुराल वाले राजीनामा कराने उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही उसके साले विजय के सिर पर लाठी मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पिता रामकेश व परिवार के विद्या उर्फ विद्याराम ने भी गाली-गलौज की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें