बेलनगंज स्थित इलेक्ट्रिकल कारोबारी जयप्रकाश केसवानी ने बताया कि हमारे लिए इतने दिनों बाद काम शुरू होना ही शुभ लक्षण है। घर पर बैठे जमा पूंजी भी खत्म हो चली थी। दुकान खोली तो कुछ ग्राहक भी आये।
एकदम से आई भीड़
लुहारगली स्थिर टेक्सटाइल कारोबारी संदीप गुप्ता ने बताया कि कई दिन बाद बाजार खुलने का असर दिखा। एकदम से भीड़ उमड़ आयी। हालांकि व्यापारियों ने सूझबूझ का परिचय देकर व्यवस्था संभाली।
पहला दिन ठीकठाक रहा
सुभाष बाजार स्थित कपड़ा कारोबारी लक्ष्मणदास ने बताया कि पहले दिन को देखते हुए ठीकठाक बिक्री हुई है। हालांकि बहुत अधिक व्यापार होना नहीं कहा जायेगा। फिर भी न से हां सही।
एमजी रोड स्थित पेठा कारोबारी विनोद कुमार गोयल ने बताया कि 5 फीसदी भी बिक्री नहीं थी। बस काफी दिनों बाद जाकर अच्छा महसूस हुआ है। इस बहाने थोड़ा बहुत काम हो पाया।
धीरे-धीरे सुधरेंगे हालात
राजामंडी स्थित गिफ्ट विक्रेता प्रवीन ने बताया कि दुकान तो खोली लेकिन बोहनी नहीं हुई। क्योंकि इस समय ग्राहक जरूरी चीज लेने को वरीयता दे रहा है। धीरे धीरे कारोबार पटरी पर आ जायेगा।
सीजन निकल चुका
सेव का बाजार स्थित सराफा कारोबारी विमल फतेहपुरिया ने बताया कि हमारा सीजन तो निकल ही चुका है। इधर, ग्राहक भी डरा सहमा हुआ है। बस काम कि शुरुआत हो गयी है।
जोहरी बाजार स्थित हैंडलूम कारोबारी चंद्रमोहन बंसल ने बताया कि पूरा दिन धूल मिट्टी को साफ करने में बीता है। स्टाफ को बुलाकर इस कार्य मे लगाया। हालांकि पहले दिन ग्राहकी बिल्कुल नहीं हुई। राहत की बात रही काम शुरू हो गया।
इक्का-दुक्का ही ग्राहक आए
बल्केश्वर स्थित कपड़ा कारोबारी सुरेश बरेजा ने बताया कि पहले दिन ग्राहक इक्कादुक्का ही आ पाया। सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री 25 फीसदी ही रही। आने वाले दिनों में असर पड़ेगा।