फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों पर चलाए डंडे, विरोध में शाहगंज बाजार पांच घंटे तक बंद

Thu, 07 Apr 2022 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शाहगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने गयी नगर निगम की टीम के साथ व्यापारियों के साथ झगड़ा हो गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। एकजुट हुए शाहगंज बाजार के दुकानदार सड़क पर बैठ गए। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बृहस्पतिवार सुबह शाहगंज, रूई की मंडी और भोगीपुरा बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टास्क फोर्स और व्यापारियों के बीच तकरार हो गई। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो टास्क फोर्स ने डंडे बरसा दिए। इससे गुस्साए शाहगंज बाजार के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और रूई की मंडी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


हंगामा, नारेबाजी और धरने के बाद पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्व्यवहार करने पर खेद जताया। अभद्रता के आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर पांच घंटे बाद धरना खत्म हुआ। व्यापारियों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी है।

बृहस्पतिवार को बुलडोजर लेकर नगर निगम टास्कफोर्स शाहगंज स्थित रूई की मंडी बाजार पहुंचा। शाहगंज बाजार कमेटी के पदाधिकारियों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के नगर निगम ने बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो टास्क फोर्स के सदस्यों ने व्यापारियों पर डंडे बरसा दिए। कैंसर पीड़ित व्यापारी वासुदेव लालवानी और ललित करमचंदानी से मारपीट कर की। 

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे धरने पर बैठे व्यापारी

गुस्साए व्यापारियों ने शाहगंज बाजार बंद कर दिया। रूई की मंडी चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे से धरने पर बैठे व्यापारियों के कारण भोगीपुरा-कलेक्ट्रेट मार्ग जाम हो गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद के आरोपी कर्मचारी हरवीर सिंह को पकड़ लिया। मामला बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल सिंह, सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह, एसपी ट्रैफिक अरुण चंद, सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

अधिकारियों ने व्यापारियों से मारपीट पर खेद जताया और आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई भी अभियान चलाने से पहले बाजार कमेटी के सदस्यों को सूचना दी जाएगी। धरना देने वालों में टीएन अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, जय पुरसनानी, मनोज वर्मा, उमेश पेरवानी, राजीव लवानियां, भोजराज लालवानी, चुन्नीलाल अग्रवाल, घनश्याम मुलानी, नरेश लखवानी, वासु लालवानी, विकी बाबा, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मारपीट करने वालों पर हो कार्रवाई

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की टीम को व्यापार कमेटियों के साथ मिलकर अभियान चलाना चाहिए। यूं अचानक कार्रवाई करना गलत है। व्यापारी सहयोग करेंगे, पर दुर्व्यवहार का अधिकार किसी को नहीं। अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित व्यापारी के डंडे मारे

शाहगंज बाजार कमेटी के हेमंत भोजवानी ने कहा कि नगर निगम के टास्क फोर्स सदस्यों ने हद दर्जे की अभद्रता की। कैंसर पीड़ित व्यापारी को डंडे मारे। यह सब कोई कैसे सहन करेगा। हमने एक सप्ताह के अंदर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

रूई की मंडी बाजार कमेटी के सुमित असीजा ने कहा कि बाजार में बुलडोजर लेकर बिना किसी नोटिस के तोड़फोड़ करने आई नगर निगम की टीम को रोका। उन्हें पहले नोटिस देकर आने के लिए कहा, पर वह भड़क गए। व्यापारियों के साथ टास्क फोर्स ने मारपीट की।

आरोप की होगी जांच

नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने कहा कि टास्क फोर्स पर जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच होगी। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुकानदारों से कहा गया है कि वह रोड और फुटपाथ पर कब्जा न करें। इससे जाम लगने की समस्या पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें