फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्यटकों की हत्या के विरोध में व्यापारी व हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Apr 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उद्योग व्यापार मंडल व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 से अधिक भारतीयों को बेरहमी से मार दिया गया।
जिसको लेकर व्यापारियों ने आतंकवाद का विरोध करते हुए आतंकी के पुतले को जूते मारे और जुलूस निकाला यह जुलूस मुख्य बाजारों में होता हुआ घंटाघर पर पहुंचा। गुस्साए व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि हत्यारों पर सख्त से सख्त करवाई की जाए। जिससे मारे गए बेकसूर लोगों की आत्मा को शांति मिले। वहीं अलीगंज में गांधी मूर्ति चौराहे पर व्यापारियों ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना का कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। सुजीत गुप्ता बॉबी, प्रदीप गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, संजय आर्य, प्रदीप गुप्ता तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदू संगठनों ने पंडित दीनदयाल चौराहे पर एकत्रित होकर कश्मीर घाटी के पहलगांव के मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। शिवांग गुप्ता जिलामंत्री ने कहा कि पहलगांव में आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी। इसकी घोर निंदा की साथ ही भारत सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। 25 अप्रैल को जनपद के समस्त हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल आंदोलनात्मक विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज शहीद पार्क में घटना के विरोध में एकत्र हुआ और कैंडल मार्च निकाला। हरेंद्र सारस्वत ने कहा पाकिस्तान ने इस तरह की घटना कर अपनी नीचता का परिचय दिया है। इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव सोनी वशिष्ठ ने कहा की इस आतंकवादी घटना को करने वाले आतंकवादियों को सीधी फांसी होनी चाहिए और उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।

युवा नेता लोकेश पचौरी ने कहा कि अगर इस घटना में पाकिस्तान की संलिप्तता निकलती है तो उसे पूरी तरह नेस्तनाबूत कर देना चाहिए। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने कहा कि हमारी सरकार और सुरक्षा बलों से थोड़ी चूक हुई है, लेकिन इस घटना में जितने भी लोग शामिल हैं किसी को नहीं छोड़ना चाहिए एक-एक व्यक्ति को फांसी देनी चाहिए। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल महामंत्री विक्रांत पचौरी एवं जिला प्रभारी अंकित उपाध्याय ने भी घटना पर अपना दुख और आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर मौजूद सभी समाज के लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें