फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाली प्लाट हमारा है': व्यापारी के जमीन पर कब्जे की साजिश, किसान नेता और प्रधानपति पर गंभीर आरोप; दर्ज हुआ केस

Wed, 01 Oct 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ऑटोमोबाइल व्यापारी की जमीन पर कब्जे की साजिश रची गई। उस पर बोर्ड लगा दिया गया। व्यापारी को सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने बोर्ड हटाने के लिए 10 लाख रुपये की डिमांड रख दी, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटोमोबाइल व्यापारी ने जमीन कब्जाने, चौथ वसूली, पिटाई करने के आरोपों में प्रधान के पति, किसान नेता सहित 4 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी जमीन कब्जा करने की नीयत से अपना बोर्ड लगा दिया। हटाने के लिए उनसे 10 लाख रुपये और 4 महंगे मोबाइल फोन की मांग की गई।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार आत्माराम ऑटो इंटरप्राइजेज अरतौनी के संचालक अंकित वर्मा ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया गाड़ियों को खड़ी करने के लिए अरतौनी में आत्माराम ऑटो इंटरप्राइजेज मालिक अंशुल अग्रवाल के नाम पर 2021-22 में जमीन खरीदी थी। कुछ दिन पहले जमीन पर कब्जा करने के उदेश्य से किसान नेता अमित चौधरी, पुष्पेंद्र (प्रधान के पति), सनी, विवेक ने अपने नाम का बोर्ड लगा दिया।

जानकारी होने पर वह 15 जुलाई 2025 को अरतौनी ग्राम प्रधान कार्यालय पर उनसे बात करने गए। प्रधान के पति से उन्होंने बोर्ड हटाने को बोला तो धमकाने लगा। फोन कर अमित चौधरी को बुला लिया। उसके आते ही गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए धमकाया। पहले 5 लाख रुपये और महंगा मोबाइल फोन मांगा। मना करने पर पिटाई की। इसके बाद 10 लाख रुपये और 4 मोबाइल फोन की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें