फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बिजली न आने पर घर के बाहर सो रही महिला और चार बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, चालक फरार

Mon, 02 May 2022 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रविवार शाम को आंधी के बाद कई इलाकों में बिजली गुल रही। गांव मेहरामपुर में भी बिजली नहीं थी। गर्मी के कारण बुजुर्ग महिला और चार नाती-नातिन के साथ घर के बाहर सो रही थी। सोमवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। 
विज्ञापन
चारपाई के ऊपर चढ़ा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग महिला और उसकी नातिन-नाती को रौंद दिया। हादसा सोमवार तड़के करीब चार बजे हुआ। महिला बच्चों के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। हादसे में महिला और चार बच्चे घायल हुए हैं। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

'तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी'

जानकारी के मुताबिक गांव मेहरामपुर निवासी माया देवी अपने नाती कुणाल (8 वर्ष),  हर्ष (5 वर्ष), नंदनी (10 वर्ष) और डॉली (4 वर्ष) के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। माया देवी ने बताया कि रविवार को तेज आंधी आने से रात को बिजली नहीं आई थी। गर्मी के कारण वह बच्चों के साथ मकान के बाहर सो रही थी। तभी यह घटना घटी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

तूफान से बिजली हो गई थी गुल 

जिले में रविवार शाम को करीब 93 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया था। तूफान के कारण कई इलाकों की बिजली गुल रही। गांव मेहरामपुर में भी बिजली नहीं थी। गर्मी के कारण माया देवी अपने नाती और नातिनों के साथ घर के बाहर चारपाई डालकर सो गईं। सोमवार तड़के यह हादसा हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तूफान ने मचाई तबाही, बालक की मौत

आगरा में तूफान के दौरान पेट्रोल पंप का छज्जा गिरने से चार साल के बालक की मौत हो गई थी। फतेहाबाद में बिजली का पोल गिरने से बाइक सवार घायल हुआ है। किरावली में टिनशेड गिरने से युवक जख्मी हो गया। आवास विकास में पेड़ की डाल टूट कर गिरने से एक युवक चोटिल हुआ है। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शहर से देहात तक अंधेरा पसरा रहा है। बिजली व राजस्व विभाग तूफान में हुए नुकसान का आकलन करा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें