फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura:आंधी में पलट गई ट्रैक्टर ट्रॉली, नीचे दब गया चालक, देखें Video किस तरह भगवान बने राहगीरों ने बचाई जान

Mon, 23 May 2022 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खैर-टैंटीगांव मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल के सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक नीचे दब गया। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।  खैर-टैंटीगांव मार्ग पर आंधी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली में गिट्टी भरी हुई थी, जिसके नीचे चालक दब गया। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में गिट्टियां हटाकर चालक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसका हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन




मथुरा में सोमवार सुबह अचानक आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल के सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि चालक प्रमोद कुमार निवासी बृर्जी नगरिया टैंटीगांव स्थित टाल से गाटर, सरिया और गिट्टी लेकर जा रहा था। खैर रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। चालक गिट्टियों के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे -तैसे उसे निकाल कर नजदीकी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें