उत्तर प्रदेश के आगरा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चैनपुर गांव के पास एक अन्य ट्रैक्टर को बचाने में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 25 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर करौली स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। यह लोग राजस्थान के करौली स्थित कैलादेवी मंदिर में नेजा चढ़ाकर लौट रहे थे।
दहगवां गांव के वीरपाल गांव से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोगों के साथ कैलादेवी मंदिर में नेजा चढ़ाने गए थे। शनिवार की शाम लौटते समय गांव चैनपुर के समीप आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में पलट गई। ट्रॉली में करीब 28 लोग सवार थे, जिसमें मंजू पत्नी मुकेश चंद की मौत हो गई।
ये लोग हुए घायल
हादसे में निर्मल(11), मोनू(15), धर्मवीर(49), महावीर(65), आशीष(24), रेशमा(15) पुत्री धर्मवीर, पूनम(21) पत्नी आशीष, राजपाल(40), चरण सिंह(70), मुकेश(49), वीरेंद्र(40), आयुष(1) पुत्र मनीष, कुंती(15) पुत्री बच्चू सिंह, कमलेश(30) पत्नी राजवीर, विद्या(40) पत्नी रामविलास, मंजेश(35) पत्नी बच्चू सिंह, सुरभि(18) पुत्री बच्चू सिंह, गीता(32) पत्नी राजपाल, रवि(15), अंकित (22), कान्हा(8) पुत्र राजू, मोहिनी(6) पुत्री राजपाल, मनीष(27), मनीष(25), बंटी(45) घायल हो गए।