फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident News: नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों सहित तीन की मौत, 12 से अधिक घायल

Fri, 23 Jun 2023 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 Agra Accident News Today: शादी समारोह से पहले भात देकर वापस लौटते ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सैंया-इरादत नगर मार्ग पर शादी समारोह से पहले भात देकर वापस लौटते ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहगीरों ने नहर से लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी वहां आ गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ये हादसा सैंया-इरादत नगर मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि शादी समारोह से पहले भात देकर वापस लौटते  ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ये देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया।

इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर से परिजनों में चीत्कार मच गया। वहीं एक अन्य युवक ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा कैसे हुआ ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें