फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी पर हुए सड़क हादसे में मृतक के परिजन व आक्रोशित जाम लगाते आक्रोशित। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी। कछला मार्ग पर कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे छात्र को सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने छात्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी के समझाने पर मान गए। सड़क हादसे में मौत का शिकार ग्राम श्यामसर निवासी छात्र तहसीन (17) पुत्र वसीम हुआ। छात्र कस्बे के कमला इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। वह देर शाम कोचिंग पढ़कर गांव लौट रहा था। वर्फानी धर्म कांटा के समीप सोरों की ओर से अनियंत्रित गति से आते ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोग मौके से भाग गए। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी डीके सिसौदिया के समझाने के बाद आक्रोशित शांत हुए। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें