फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: लहसुन लेकर मंडी जा रहा ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली के नीचे दबने से चालक सहित दो की मौत, एक घायल

Thu, 20 Apr 2023 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गए, जिसमें चालक और मजदूर नीचे दब गए। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पलटा हुआ ट्रैक्टर और मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। लहसुन लादकर मंडी जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग ट्रॉली ने नीचे दब गए। जब तक उन्हें ट्रॉली के नीचे से निकाला गया, दोनों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यहां हुआ हादसा 

घिरोर के रतवा निवासी किसान शेर बहादुर सिंह की लहसुन की फसल बिघरई निवासी संजय मिश्रा अपने पुत्र विदित के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से घिरोर ले जा रहा था। बताया गया है कि कुरावली घिरोर मार्ग पर जाते समय  नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास नगला केहरी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉलीअनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें - Mathura Fire: वृंदावन में मुखराई मोड़ मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें हुईं राख

चालक का बेटा घायल 

ट्रॉली के नीचे चालक संजय मिश्रा 48 वर्षीय और ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा  मजदूर अवनीश कुमार 35 वर्ष पुत्र रामौतार दब गए। वहीं ट्रैक्टर चालक का पुत्र जो ट्रॉली में बैठा था वह दूर जाकर गिरा, जिससे घायल हो गया। ट्रॉली ने नीचे दबे चालक और मजदूर को मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ द्वारा जब तक निकाला जाता, तब तक दोनों की मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें