फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, बहन की मौत, भाई गंभीर

Thu, 04 Oct 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। घटना में बहन की मौके पर मौत हो गई जबकि भाई जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। शहर के भीतर बेलगाम ट्रक और ट्रैक्टर बेरोक-टोक घूम रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मोतीकटरा निवासी रेनुका एटा के एमएस हॉस्पिटल में फॉर्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थी। वह अपने भाई सौरभ के साथ बाइक पर एटा के लिए गुरुवार सुबह निकली। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के सेंट जोंस पुल के पास पहुंचे थे।

इसी बीच ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल सौरभ को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें