फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Thu, 04 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति में वर्ष 2013 से 2015 तक बड़ा गोलमाल किया गया। तत्कालीन बीएसए ने मनमाने ढंग से नियुक्ति कर दीं। मामले में विजिलेंस की खुली जांच हुई, तो तीन अधिकारियों का नाम सामने आया है। 

विज्ञापन


इसमें तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र प्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी एत्मादपुर आलोक प्रताप श्रीवास्तव और वरिष्ठ लिपिक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार शर्मा फंस गए हैं।

उनके खिलाफ थाना शाहगंज में धोखाधड़ी, गबन और भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक सियाराम निमेष ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इस समय देवेंद्र प्रकाश यादव औरैया में डायट के प्राचार्य हैं, जबकि आलोक प्रताप श्रीवास्तव हाथरस में तैनात हैं। वहीं अरुण कुमार शर्मा डीआईओएस कार्यालय में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें