फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बबूल के पेड़ पर लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 19 Apr 2022 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिजनों के अनुसार गांव के ही व्यक्ति ने छेड़खानी का मुकदमा लिखाने और जान  से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद से ट्रैक्टर चालक घर नहीं आया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर अरसारा के रहने वाले ट्रैक्टर चालक का शव सोमवार की देर शाम गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर अरसारा निवासी 35 वर्षीय मंजेश राठौर ट्रैक्टर चालक था। सोमवार की शाम उसका शव गांव के बाहर नदी किनारे एक बबूल के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना पाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। 

मृतक के भाई अवनीश राठौर ने बताया कि 18 अप्रैल को गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मंजेश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों द्वारा युवक की हत्या कर शव को लटकाने की आशंका व्यक्त की गई।  मौक पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। वहीं पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद से नहीं आया था घर

मृतक के भाई अवनीश ने बताया कि सोमवार को आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने के बाद से भाई मंजेश घर नहीं आया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम उन्हें मंजेश का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली। बताया कि भाई ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके दो बच्चे हैं, मंजेश की मौत के बाद अब परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत को लेकर सही स्थिति स्प्ष्ट हो सकेगी। परिजनों की से लगाए गए आरोप की भी गंभीरता जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें