छाता इलाके के गांव दौताना में मंगलवार शाम कल्टीवेटर लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए आंगन में खेल रहे बच्चों पर चढ़ गया। इससे एक बच्ची की मौत हो गई और उसकी दो बहनें घायल हो गईं।
छाता पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिवाली से पहले हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली छाता के गांव दौताना निवासी मुकीश की बेटी आरशी (5), सैफी (7) और हेबसा (2) घर के आंगन में खेल रही थीं। इसी बीच अनियंत्रित हुआ कल्टीवेटर लगा ट्रैक्टर दीवार तोड़कर एक घर में घुस गया।