फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चे के हाथ में जो खिलौना है, वही बना उसकी मौत का कारण; हादसा देख कांप गई घरवालों की रूह

Tue, 14 May 2024 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ट्रैक्टर का खिलौना डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत की वजह बन गया। बच्चा इसके साथ खेल रहा था। वो इसे पानी के ड्रम की तरफ ले गया। ड्रम में डूबने से मासूम की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मासूम बच्चा और खिलौना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कला में खिलौने से खेलते हुए डेढ़ वर्षीय मासूम पानी के ड्रम में डूबा गया। जानकारी मिलने पर परिजन अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर गए, जहां डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया। कायमगंज पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई। लाश देख बच्चे की मां बेसुध हो गई।  
विज्ञापन

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कला निवासी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर डेढ़ वर्षीय बेटा रचित घर पर दादा-दादी के पास था। वो ट्रैक्टर के खिलौने से खेल रहा था। रचित की मां अंजली, बहन और भाभी मतदान करने के चले गए। बाहर खेल रहे बच्चे को बाबा राधेश्याम ने घर के अंदर कर दिया। वह घर के अंदर खेलने लगा, तभी बड़े भाई जो दिल्ली रहते हैं, उनका फोन आ गया।

रचित के बाबा और दादी फोन पर बात करने लगे। जब बाद में देखा तो रचित नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी मासूम कहीं नहीं मिला। इस दौरान बहन और पत्नी अंजलि भी घर आ गईं। दोपहर 12 बजे के करीब जब बाथरूम की तरफ जाकर देखा तो रचित का शरीर आधा पानी के अंदर था और पैर बाहर थे। खिलौना पानी के अंदर ही पड़ा था। तत्काल रचित को ड्रम से बाहर निकाला और अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर द्वारा मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके  बाद मासूम को कायमगंज स्थित बाल गोपाल अस्पताल में लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजय ने बताया कि ड्रम इतना बड़ा था यदि वह खड़ा हो जाता तो पानी में नहीं डूबता। शायद वह ट्रैक्टर को लेकर पानी से धोने के लिए गया था। ट्रैक्टर पानी में ही छूट कर गिर गया, उससे निकालने की कोशिश में वह आधा लटक गया, जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। जब तक उसे बचाया जाता तब तक जान चली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें