पार्क होगा बेहद खास
शीश महल में वॉच टावर तो खास है ही, यहां का वातावरण भी बेहद खास है। पार्क में वॉच टावर के आसपास फूलों के पौधे लगाए गए हैं। पार्क में प्रवेश करते ही अलग तरह का अहसास होता है। एक बड़े क्षेत्रफल में फैले शीश महल पार्क में एक झोंपड़ी भी बनाई गई है।
Exclusive: ताजगंज बाजार की कमाई से सहेजा जाता था ताजमहल, मुमताजाबाद दिया गया था नाम
वॉच टावर पर बैठकर पर्यटक शुद्ध हवा का आनंद ले सकते हैं। वॉच टावर के अलावा पार्क में भव्य प्रतिमा, झरना, फव्वारा, लाइटिंग और कैंटीन समेत कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं। दिवाली से पहले उद्यान विभाग पार्क का उद्घाटन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।