फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धरोहर सप्ताह 2023: मुफ्त में करिए ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Sun, 19 Nov 2023 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर 19 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश के सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी है। 
 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर सप्ताह शुरू होेने से पहले शनिवार को ही एक बार फिर ताज पर सैलानी उमड़ पड़े। दोपहर बाद दबाव बढ़ा तो टोकन कम पड़ गया। इससे सैलानियों को कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। गोल्फ कार्ट के लिए भी मारामारी रही।
विज्ञापन


 

शनिवार को देसी-विदेशी पर्यटकों को मिलाकर कुल 37,927 सैलानियों ने ताज का दीदार किया। रविवार से विश्वदाय सप्ताह शुरू हो रहा है। इस दिन ताजमहल समेत सभी विश्वदाय स्मारकों में सैलानियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा ऐसे में भीड़ का दबाव ताज समेत सभी स्मारकों पर बढ़ने की संभावना है।

 

हर सप्ताह ताजमहल की साप्ताहिक बंदी (शुक्रवार) से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को और साप्ताहिक बंदी के अगले दिन शनिवार को सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ती है। शनिवार को सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही अधिक थी। दिन चढ़ने के साथ सैलानियों का हुजूम बढ़ता गया। दोपहर बाद टोकन ही कम पड़ गए। ऐसे में सैलानियों को करीब 20 मिनट अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। जिससे पूर्वी और पश्चिमी गेट पर भीड़ का दबाव बढ़ा।

 

वहीं गोल्फ कार्ट के लिए भी सैलानी जद्दोजहद करते नजर आए। संरक्षण सहायक ताजमहल प्रिंस बाजपेई ने बताया कि शनिवार को 19,749 ऑनलाइन और 18,178 ऑफलाइन टिकटों की बिक्री हुई। कुल 37,927 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।

 

विश्वदाय सप्ताह आज से
विश्वदाय स्मारकों के प्रति जनता को संवेदनशील बनाने के लिए हर साल 19 से 25 नवंबर तक विश्वदाय सप्ताह मनाया जाता है। आगरा में भी 19 को विश्वदाय सप्ताह पर ताजमहल समेत सभी विश्वदाय स्मारकों में सैलानियों का प्रवेश निशुल्क किया गया है। रविवार को इसका शुभारंभ फतेहपुर सीकरी में किया जाएगा।

 
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम
19 नवंबर- फतेहपुर सीकरी में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता।
20 नवंबर- ताजमहल में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑन स्पॉट कविता लेखन प्रतियोगिता।
21 नवंबर- मेहताब बाग में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता।
23 नवंबर- एत्मादउद्दौला में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता।
24 नवंबर- सिकंदरा में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता।
25 नवंबर- आगरा किला में समापन समारोह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें