Flood In Agra: ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटक इसके खुलने और बंद होने को लेकर आशंकित हैं। वह फोन करके एजेंटों से हाल जान रहे हैं। हेलो... मैं अमरनाथ बोल रहा हूं। क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है। क्या स्मारक में पानी भर गया है। ताजमहल घूमने आया जा सकता है या नहीं। ये सवाल केवल अमरनाथ के ही नहीं, कई पर्यटकों के भी हैं। वे यहां आने से पहले फोन पर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। जबाब में जब हालात सामान्य होने का पता चलता है तब आगरा का रुख कर रहे हैं।
पिछले 15 दिन में दो बार यमुना उफन चुकी है। यमुना किनारे होने के कारण ताजमहल के बारे में पर्यटक सशंकित हैं। बाढ़ के कारण स्मारक बंद होने की अफवाह फैल गई हैं। पिछले 15 दिनों में पर्यटक संख्या आधी रह गई है। जहां रोज 20 से 25 हजार पर्यटक आते थे, अब 15 से 17 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। ताजगंज स्थित एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि दिल्ली, जयपुर व अन्य जगहों से ताजमहल घूमने के लिए आगरा आने के इच्छुक पर्यटक पहले फोन कर स्थिति पूछ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न
ये है हकीकत
यमुना किनारा स्थित ताजमहल के पिछले हिस्से से 15 दिन पहले यमुना छूकर बह रही थी। तब जलस्तर 499.3 फीट था। जो अब 495 फीट है। शनिवार को यमुना ताजमहल की रिवर साइड दीवार से 15 फीट दूर बह रही थी।
यह भी पढ़ेंः- फंदे से झूल गईं बेटियां और मां: गांव पहुंचे शव तो चीत्कार के साथ टूट गया सन्नाटा...कहानी सुन हर आंख हुई नम
यमुना से कोई फर्क नहीं
यमुना में जलस्तर बढ़ने से स्मारक में कोई फर्क नहीं पड़ा। न कभी पानी अंदर आया। पर्यटक अफवाहों पर ध्यान न दें। ताजमहल अपने निर्धारित समय पर खुल और बंद हो रहा है। -प्रिंस वाजपेयी, संरक्षण सहायक, ताजमहल