जसराजपुर के बाईबीएस सेंटर में गज स्तंभ के पास मौजूद विदेशी पर्यटक। संवाद
भोगांव। जसराजपुर में ताइवान, मलेशिया और थाईलैंड से तीस से अधिक सैलानियों का एक दल संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल के भ्रमण के लिए आया। दल के सदस्य संकिसा की ऐतिहासिक, संस्कृति और आध्यात्मिक महत्व को समझने के लिए के लिए बाईबीएस सेंटर पहुंचे।
ताइवान, मलेशिया और थाईलैंड से आए लोगों ने जसराजपुर पहुंचकर सबसे पहले गज स्तंभ की पूजा कर उसकी परिक्रमा की। दल ने जसराजपुर स्थित कंबोडियन मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की स्तुति की। बाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने अतिथियों को चीवर दान कर सम्मानित किया।
मलेशिया से दल का नेतृत्व कर रहे डाॅ़ भंते तेज बरोजी ने कहा कि भगवान तथागत गौतम बुद्ध संकिसा में पधारे थे। यहां पर उन्होंने विकसित संघ एवं आम जनमानस को धर्म की शिक्षा प्रदान की थी। इसलिए संकिसा पूरे जगत में धर्म की जननी के रूप में जाना जाता है।
इस अवसर पर आलोक दीप, रेखा शाक्य, राजकुमार राजपूत, संदीप कुमार, प्रियांशु यादव, संजना श्रीवास्तव, कुमकुम शाक्य, श्वेता वर्मा, राजेश राजपूत, मुकेश जाटव, रामानंद आदि मौजूद रहे।