खुदाई की अनुमति नहीं, सड़कें खोद डालीं
नगर निगम ने छह जुलाई को मानसून के दौरान सितंबर तक शहर में किसी भी तरह की खुदाई पर रोक लगा दी थी। जो अनुमतियां पूर्व में दी जा चुकी थीं, उन्हें भी निरस्त कर दिया, लेकिन शहर में जगह-जगह सड़कों की खुदाई जारी है। खासकर ऐसी सड़कें जो एक या दो साल पहले ही बनी हैं। नई सड़कों को अनुमति के बिना मानसून में खोदा जा रहा है, जिससे कीचड़ और गड्ढों के कारण लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं।
आवास विकास कॉलोनी में कैलाशपुरी से पदम प्लाजा के बीच ग्रीन गैस कंपनी सीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रही है तो कम्यूनिकेशन कंपनियां आवास विकास में सेक्टर 16 में खंदाई कर रही है। शांतिपुरम और सुलहकुल नगर में सीवर लाइन के लिए गहरी खुदाई की गई है।
पर्यटकों के वाहन फंसते हैं
वायु विहार के शिवपाल सिंह ने बताया कि कोई दिन ऐसा नहीं, जब पर्यटकों के 20-30 वाहन इस रोड पर गड्ढों में न फंसते हों। जब यह सड़क एडीए की नहीं है तो उन्होंने 4 करोड़ रुपये का एस्टिमेट आखिर क्यों बनाया।