फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal : ताजमहल में पूरे दिन रहा सर्वर डाउन, बंद रहे टिकट काउंटर, पर्यटक परेशान

Fri, 15 Jul 2022 12:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल में एक बार फिर सर्वर दगा दे गया। गुरुवार को दिनभर यह समस्या बनी रही, जिससे पर्यटकों को केवल ऑनलाइन ही टिकट मिल सके। 
विज्ञापन
ताजमहल का ऑनलाइन टिकट बुक करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर गुरुवार की सुबह से ही पूरे दिन सर्वर डाउन रहा। इससे पूरे दिन सैलानियों को परेशान होना पड़ा। पूर्वी और पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर बंद रहे। पर्यटकों को केवल ऑनलाइन टिकट उपलब्ध हुए। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर साइबर कैफे से ऑनलाइन टिकट लेने वालों को तीन गुना खर्च करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले कई बार सर्वर डाउन हो चुका है। 

विज्ञापन


गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने 15 हजार से ज्यादा सैलानी आए, जिन्हें सर्वर के कारण परेशानियां झेलनी पड़ीं। तकनीकी खराबी के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सर्वर से जुड़े दोनों टिकट काउंटर बंद कर दिए, जो पूरे दिन बंद रहे। शुक्रवार को इसकी जांच कराकर तकनीकी खामियां दूर कराई जाएंगी। बता दें कि शुक्रवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है। 

पर्यटकों ने की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में कोई परेशानी नहीं रही। लोगों ने स्कैनिंग करके टिकट लिए, जिन लोगों के पास सामान्य फोन थे, उन्हें साइबर कैफे जाकर टिकट लेना पड़ा। टर्न स्टाइल गेट पर इन टिकटों की स्कैनिंग में भी काफी वक्त लगा, जिससे दोनों गेटों के प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की लंबी कतार लगी रही। 

विज्ञापन

एक घंटे तक भटके पर्यटक

दिल्ली से अपने साथियों के साथ आए पर्यटक सुबोध ने कहा कि हम लोग टिकट लेने के लिए काउंटर पर गए, लेकिन काउंटर बंद थे। किसी ने बताया नहीं कि सर्वर ठप है। एक घंटे तक इधर-उधर भटके, तब साइबर कैफे से टिकट लिया।  

मैनुअल टिकट मिलना चाहिए

पर्यटक संजीव कुमार ने कहा कि ताजमहल पर अगर सर्वर ठप है तो मैनुअल टिकट देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। हम लोग इतनी दूर से उमस में ताजमहल आए। घंटों टिकट के चक्कर में फंसे रहे। साइबर कैफे से टिकट बुक कराने में रुपये भी ज्यादा लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें