विश्वदाय स्मारक पर रोज औसतन 25 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। टिकट ऑनलाइन है। पश्चिमी गेट पर टिकट घर पर दस खिड़कियां हैं। जिनमें सिर्फ तीन खुलती हैं। दो भारतीय व एक विदेशी पर्यटकों के लिए। इन पर टिकट के लिए लंबी कतार लगती हैं। जिसे देख विदेशी ही नहीं, भारतीय पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। उनका काफी समय खराब होता है।
उधर, पूर्वी गेट पर भी टिकट के लिए इंतजार करना पड़ता है। एएसआई ने 2020 में कोविड-19 के प्रसार के चलते ताजमहल को बंद करना पड़ा था। खुलने के बाद उस समय सिर्फ ऑनलाइन टिकट व्यवस्था लागू की गई थी। करीब 3 साल बाद भी यह व्यवस्था नहीं बदली है। इसके चलते ऑफलाइन टिकट के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार व घंटों कतार में लगना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - सावधान: आगरा में मिले डेंगू के चार मरीज, इन लक्षणों पर हो जाएं सतर्क; बचाव के लिए जानें क्या करें
नहीं है पर्याप्त कर्मचारी व संसाधन
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि के सभी टिकट खिड़कियां खोलने के लिए पर्याप्त कर्मचारी व संसाधन नहीं हैं। ऑनलाइन टिकट उपलब्ध हैं। जगह-जगह बार कोड लगे हैं। उन्हें स्कैन कर टिकट लिया जा सकता है।