फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे की बंदी से पर्यटक बेहाल

Mon, 29 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
टूर‌िस्‍ट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
ताजमहल पर रविवार को ढाई घंटे की बंदी के कारण पर्यटक बेहाल हो गए। उमसभरी गर्मी में कई की तबियत बिगड़ गई। 11 बजे टिकट विंडो बंद होने के बाद पर्यटक भटकते रहे। दोपहर ढाई बजे विंडो खुली तो टिकट के लिए मारामारी मच गई। तमाम पर्यटक परेशान होकर लौट गए। आगरा किला और एत्माद्दौला पर भीड़ रही।
विज्ञापन

वीकेंड पर देश के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या खासी रहती है। रविवार को 25 से 30 हजार पर्यटक ताज के दीदार को पहुंचते हैं। रविवार को म्यांमार के राष्ट्रपति के विजिट के कारण ताज को 12 से दो बजे तक बंद रखने की सूचना जारी की गई थी। इसके कारण बहुत से टूर आपरेटरों ने पर्यटकों को ताज के स्थान पर फतेहपुरसीकरी, आगरा फोर्ट और एत्माद्दौला जैसे स्मारकों में भेजा। लेकिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से यमुना एक्सप्रेस वे से आए पर्यटकों को जब ताज में दो घंटे की बंदी की जानकारी हुई तो वे परेशान हो गए। सैकड़ों पर्यटक तो ताज के आम पर्यटकों के लिए खुलने का इंतजार करते रहे। दोपहर ढाई बजे राष्ट्रपति का विजिट खत्म होने पर टिकट विंडो को खोला गया। इसके कारण ताज के पश्चिमी गेट और दक्षिणी गेटों पर खासी भीड़ हो गई।
लपकों ने उठाया फायदा
पर्यटकों की भीड़ का लपकों ने खूब फायदा उठाया। उन्होंने तमाम पर्यटकों को दूसरे गेट से ताज दिखाने की कहकर गुमराह किया और पैसे वसूले। देर शाम तक ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ जमा थी। हरियाणा से आए पर्यटकों के ग्रुप का कहना था कि ताजमहल बंद होने के कारण उन्हें दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। यहां पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें