फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार के राष्ट्रपति ने निहारा ताज

Mon, 29 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
म्यांमार के राष्ट्रपति यू ह्तिन क्याव - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
म्यांमार के राष्ट्रपति यू ह्तिन क्याव ने ताजमहल में डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त बिताया। उन्होंने ताज की खूबसूरती को बेमिसाल बताया। ताज के साए में अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन

म्यांमार के राष्ट्रपति के विजिट के लिए ताजमहल को दोपहर 12 बजे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद राष्ट्रपति ताजमहल में आए। वे तकरीबन डेढ़ घंटे तक दीदार करते रहे। गाइड ने उन्हें ताज के इतिहास की जानकारी दी। पच्चीकारी और मुगल साम्राज्य के बारे में भी उन्होंने कई सवाल किए। विजिटर बुक में अपने कमेंट में लिखा कि ताज को देखने की चाहत लंबे समय से थी, हमारा सपना पूरा हुआ। ताजमहल को उन्होंने रीयल ड्रीम बताया। सवा दो बजे वे ताज के बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें